महंगाई पर रोहडू में गरजी कांग्रेस
रोहडू – कांग्रेस मंडल रोहड़ू ने केंद्र सरकार की नीतियों और महंगाई के खिलाफ तहसीलदार रोहड़ू के माध्यम से राज्यपाल आचार्य देवव्रत को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन पत्र में भाजपा पर आरोप लगाते हुए बताया कि भाजपा के कार्यकाल में कमरतोड़ महंगाई और देशभर में बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था का सामना देश की जनता को करना पड़ रहा है और देश में आपराधिक मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है, जो चिंता का विषय है। कांग्रेस ने इसा कड़ा विरोध किया है। इससे पहले कांग्रेस मंडल रोहडू ने बाजार से होकर रैली भी निकाली, जिसकी अध्यक्षता रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने की। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। रोहडू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने बताया कि जब से भाजपा सरकार बनी है, तब से देश में जनता भारी परेशानियों का सामना कर रही है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ौतरी हुई है, जिससे देश में महंगाई में भारी बृद्वी हुई है। वहीं देश में कानून व्यवस्था बूरी तरह से चरमरा गई है। भाजपा शासित प्रदेशों में आपराधिक मामलों में भी बृद्वी हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भाजपा की खराब नीतियों के कारण आथिक बोझ के नीचे दब गया है। इन हालात में विकास कैसे संभव होगा। इस अवसर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ईश्वर दास छुवारू, रणसार जोनल प्रभारी शमशेर सिंह ठाकुर, राजकुमारी सोनी, मंडल सचिव सोहन लाल चौहान, मंडल महासचिव दिनेश चौहान, काहन चंद, हैप्पी बनीत मेहता, सुशील चौहान, युकां उपाध्यक्ष रोहडू रविंदर ठाकुर, कुलदीप बिजरवाण मौजूद रहे।
अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर- निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
