भरमौर में जैव विविधता पर बांटी जानकारी
भरमौर – हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड की ओर से मंगलवार को मुख्यालय स्थित मिनी सचिवालय मंे जैव विविधता पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जैव विविधता और इसके संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श भी किया गया। इस कार्यशाला मे विकास खंड भरमौर के जिला परिषद के सदस्यों, पंचायत समिति के सदस्यों, पंचायत प्रधान और संबंधित विभाग के अधिकारी मुख्य रूप से वन, कृषि, बागबानी, पशुपालन व आयुर्वेद आदि के प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला का संचालन राज्य जैव विविधता बोर्ड के सदस्य सचिव कुणाल सत्यार्थी की देखरेख में किया गया। कार्यशाला में कार्यवाहक एडीएम कम एसडीएम पृथ्वी पाल सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यशाला में डीएफओ भरमौर सन्नी वर्मा भी विशेष तौर सै मौजूद रहे। कार्यशाला में जैव विविधता के महत्त्व और संबंधित मुद्दों के बारे में जैव विविधता प्रबंधन समितियों की भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यशाला में राज्य में जैव-संसाधनों के संरक्षण और स्थायी उपयोग के बारे में जानकारी भी प्रदान की गई। जैव विविधता अधिनियम, 2002 पर जागरूकता के साथ-साथ प्रतिभागियों को भौगोलिक संकेत अधिनियम के बारे में भी जानकारी दी गई।
अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर- निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App