खबर छपते ही दौड़ी बस
दौलतपुर चौक – दौलतपुर चौक-नंगल जरियालां पर बस सेवा फिर से शुरू होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर छा गई है। शुक्रवार सुबह 8ः20 पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस जैसे ही नंगल जरियालां पहुंची तो लोगों के चेहरे चहक उठे। खासकर कालेज के विद्यार्थियों ने इस बस का आने का स्वागत किया है। पिछले एक महीने से यह बस बंद होने से लोगों में काफी रोष था और आने जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा था। लोगों ने कई बार एचआरटीसी प्रशासन के समक्ष इस मुद्दे को उठाया। साथ ही ‘दिव्य हिमाचल’ ने भी इस मुद्दे को बार-बार उठाया। विशेषकर शुक्रवार के अंक के अतिरिक्त पहले भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। साथ ही गांव के लोगों द्वारा यह मुद्दा स्थानीय विधायक राजेश ठाकुर के आगे रखा। जिसका तुरंत राजेश ठाकुर ने संज्ञान लेते हुए परिवहन मंत्री से बात करके इस बस को शुरू करवाया। सेवा शुरू होने पर बीडीसी की पूर्व चेयरपर्सन एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री मंजु जरियाल, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ब्रिज वाला सूद, प्रधान संतोष कुमारी, उपप्रधान शौर्य चक्र विजेता कैप्टन सुशील जरियाल, बूथ अध्यक्ष बक्शी राम ने बस सेवा शुरू करवाने के लिए विधायक राजेश ठाकुर और परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App