रंग-बिरंगी होली

By: Mar 21st, 2019 12:05 am

— राजेश कुमार चौहान

विश्व में सबसे ज्यादा त्योहार, मेले और पर्व अगर किसी देश में मनाए जाते हैं, तो वह है हमारा महान भारत। यहां नित प्रतिदिन कोई न कोई त्योहार या कहीं न कहीं मेले का आयोजन होता है। सभी त्योहार हमें अपनी संस्कृति से बांधे रखते हैं। रंगों का त्योहार होली भी हमारे देश का एक मुख्य रंग-बिरंगा त्योहार है। भारत के ऐसे रंग-बिरंगे त्योहारों को मनाने से यहां के हर एक नागरिक को बहुत ही खुशी मिलती है और सभी अपने आपको किस्मत वाले महसूस करते हैं कि हम उस देश के निवासी हैं, जहां पर ऐसे रंग-बिरंगे त्योहार मनाए जाते हैं। होली पर मेरी कुछ पंक्तियां-आया है रंगो का त्योहार, मना लो खुशियों से यह त्योहार, खेलो रंगों की प्यार से होली, सबको प्यार से रंग लगाओ। हर हिंदोस्तानी की जिंदगी में भरे रंग-बिरंगे रंग, आओ मिलकर यह दुआ करे इस बार होली में। सबको मुबारक हो रंगों का त्योहार।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App