राठौर के हलके से भाजपा को भारी लीड

By: May 24th, 2019 12:05 am

ठियोग। लोकसभा के चुनाव परिणाम आने के बाद जहां हिमाचल की चारों सीटों पर भाजपा ने परचम लहराते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वहीं जिला शिमला के उपरी क्षेत्र में विधानसभा ठियोग कुमारसेन, चौपाल, जुब्बल कोटखाई , रोहडू से भी भाजपा को भारी बढ़त मिली है। कांग्रेस के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर के अपने हलके ठियोग कुमारसेन से ही भाजपा को 17 हजार 310 वोटों की लीड मिली है। ठियोग हलके से कुल 54413 वोट पड़ा था। इसमें से भाजपा को 35281 वोट पड़ा जबकि कांग्रेस को 17971 वोट मिला है। जिला शिमला में चौपाल के बाद ठियोग लीड देने में दूसरे स्थान पर रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर के अपने ही बूथ 57 वोटों की लीड भाजपा को मिली है। कुलदीप राठौर के बूथ दोजा शालगी में भाजपा को 319 जबकि कांग्रेस को 262 वोट मिले हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App