शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली पहुंची जयराम सरकार

By: May 30th, 2019 12:01 am

शिमला – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए जयराम सरकार दिल्ली पहुंच चुकी है। हालांकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चार दिन से दिल्ली में ही डटे हुए हैं, लेकिन बुधवार को उनके अधिकांश कैबिनेट मंत्री भी दिल्ली रवाना हुए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बागबानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज को छोड़ उसभी मंत्री दिल्ली पहुंच चुके हैं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी बुधवार को शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हुए। गुरुवार शाम सात बजे दिल्ली में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं और उनके साथ सभी नए सांसद भी मौजूद हैं। ऐसे में गुरुवार को प्रदेश सचिवालय पूरी तरह से सूना रहेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित उनके सहयोगी मंत्री 31 मई को दिल्ली से शिमला वापस लौटेंगे। उसके अगले ही दिन यानी पहली जून को कैबिनेट मीटिंग भी है। प्रदेश सचिवालय में अब पहली जून से ही रौनक लौटेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App