आज केरल पहुंच जाएगा मानसून

By: Jun 8th, 2019 12:03 am

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने दावा किया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के शनिवार तक केरल पहुंचने की बहुत अधिक संभावना है। विभाग ने कहा कि पश्चिमी तट के साथ समुद्र में एक हल्के गर्त का निर्माण हुआ है, जिसके वहां बने रहने की संभावना है। इन अनुकूल परिस्थितियों के मद्देनजर अगले 24 घंटे में मानसून के केरल पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में भी अगले 48 घंटे में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App