साल में तीसरी बार बढ़े सस्ती दालों के दाम,केंद्र सरकार ने बंद की सबसिडी

By: Jan 14th, 2020 5:27 pm

प्रदेश में सस्ते दामों पर दी जा रही दालों व आटे के रेट साल में तीसरी बार बढ़ गए हैं। केंद्र सरकार ने इन दालों पर सबसिडी बंद कर दी है। इसके तहत डिपुओं में 35 रूपए किलो दी जा रही उड़द दाल का भाव इस माह से 55 रूपए किलो हो गया है। इसी तरह 40 की मूंग की दाल भी अब 55 रूपए की हो गई है। मलका का रेट भी 30 रूपए से बढ़ाकर 40 रूपए हो गया है। दाल चना की 30 की जगह 40 रूपए किलो मिलेगी। एक साल पहले उड़द की दाल 35 रूपए, मूंग दाल 40 रूपए और दाल चना तथा मलका 30-30 रूपए प्रति किलोग्राम मिल रही थी। फिलहाल आसमान छू रही दाल की कीमतों ने ग्राहकों को तगड़ा झटका दे दिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App