मस्त मलंग पहाड़ी डीजे मिक्स में विनाक्षी गोमरे
‘दिव्य हिमाचल’ के मेगा इवेंट ‘मिस हिमाचल’ फाइनलिस्ट का म्यूजिक वीडियो रिलीज
कांगड़ा-‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के मेगा इवेंट ‘मिस हिमाचल’ की फाइनलिस्ट विनाक्षी गोमरे का म्यूजिक वीडियो शनिवार को रिलीज हुआ। हिमाचली सिंगर सतीश ठाकुर के ‘मस्त मलंग पहाड़ी डीजे मिक्स’ में विनाक्षी गोमरे मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। इस सॉन्ग को सतीश ने आवाज देने के साथ एक्टिंग भी की है। डायरेक्टर सुरेंद्र पनियारी व राकेश पनियारी इस गाने के डायरेक्टर हैं और परमजीत सिंह पम्मी ने म्यूजिक दिया है। म्यूजिक वीडियो की शूटिंग नंदरुल (कांगड़ा) क्षेत्र के आसपास हुई है। इस वीडियो सॉन्ग को लोगों का बेहतरीन रिस्पांस मिला है, जिससे विनाक्षी की उम्मीदें बढ़ी हैं। पिछले दिनों बीएचएस इंटरटेनमेंट चंडीगढ़ द्वारा आयोजित ‘मिस इंडिया’ ब्यूटी क्वीन कंटेस्ट में भी विनाक्षी को ‘मिस इंडिया ब्यूटी क्वीन’ हिमाचल का खिताब मिला था।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App