भारत को डरा रही कोरोना की ये रफ्तार, सिर्फ 11 दिन में बढ़े 20 हजार केस

By: May 3rd, 2020 2:14 pm

दिल्‍ली- कोरोना वायरस जिस स्‍पीड से भारत में फैल रहा, उससे डर बढ़ने लगा है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के आधिकारिक आंकड़े कहते है कि पिछले 11 दिनों में 20 हजार केसेज बढ़े हैं। जबकि उससे पहले के 20 हजार मामले तक पहुंचने में हमें 12 सप्‍ताह लगे थे। यानी सिर्फ 11 दिन के भीतर मामले दोगुने हो गए। इस दौरान केसेज का डेली ग्रोथ रेट 5.2 से 8.1 पर्सेट के बीच रहा है। भारत ने 24 मार्च को लॉकडाउन किया था। उसके बाद से अबतक करीब 39,500 नए मामले सामने आ चुके हैं।

कोरोना से अबतक 1300 से ज्‍यादा की मौत
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस ने अबतक 1301 लोगों की मौत हुई है। रविवार सुबह स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने जो आंकड़े दिए, उसके मुताबिक, देश मे कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या 39,980 हो गई है। भारत के लिए एक अच्‍छी बात ये है कि लोगों के ठीक होने का पर्सेंटेज 25% से ज्‍यादा है। अबतक 10,632 पेशेंट्स को इलाज के बाद घर भेजा जा चुका है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App