मोदी ने हंदवाड़ा में शहीद हुए जवानों काे दी श्रद्धांजलि

By: May 3rd, 2020 3:56 pm

हंदवाड़ा में शहीद जवानों को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 'उनकी वीरता और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा'दिल्ली 03 मई  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जान गंवाने वाले जाबांज सैनिकों और सुरक्षाकर्मी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश उनकी सहादत को हमेशा याद रखेगा। श्री मोदी ने.शहादत देने वाल़ों को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया,“उनके जज्बे और शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा। जाबांजो ने देश और नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। मेरी शहीद जांबाजों के परिवारों और मित्रों के प्रति.हार्दिक संवेदना. है।” गौरतलब है कि हंदवाड़ा में रविवार को हुई इस मुठभेड़ में एक कर्नल समेत पांच जाबांज शहीद हो गए जबकि दो आतंकवादी ढेर हो गये। इस मुठभेड़ में सेना के दो अधिकारी, दो जवान और पुलिस के एक उप निरीक्षक शहीद हो गये। शहीदाें में कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, राष्ट्रीय राइफल्स की 21वीं बटालियन के नायक राजेश और लांस नायक दिनेश तथा पुलिस उपनिरीक्षक शकील काजी शामिल हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App