बैंक परीक्षा में चमके एएए ब्राइट अकादमी के होनहार

By: May 21st, 2020 12:02 am

चंडीगढ़  – आखिरकार कोविड-19 महामारी में छात्रों के लिए एक अच्छी खबर आई है, क्योंकि बैंक पीओ, क्लर्क, आईबीपीएस द्वारा आयोजित विशेषज्ञ परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया है। यह परिणाम 1 अप्रैल को घोषित होने की उम्मीद थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण यह आईबीपीएस द्वारा विलंबित था। आईबीपीएस एसबीआई को छोड़कर सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों जैसे बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी, केनरा बैंक के लिए प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ), एसओ और क्लर्क के चयन के लिए परीक्षा आयोजित करता है। इस साल 44.53 प्रतिशत स्कोर करने वाला उम्मीदवार बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर बन गया है। पूरे भारत से कुल 4336 छात्रों ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में योग्यता प्राप्त की है। पिछली बार की तुलना में 43.87 प्रतिशत कट-ऑफ  बढ़कर अंतिम चयन के लिए 44.53 प्रतिशत हो गया है। सेक्टर-15 स्थित एएए-ब्राइट एकेडमी के डायरेक्टर आरके महाजन ने कहा कि इस साल ट्राइसिटी के छात्रों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। ट्राइसिटी के 10000 उम्मीदवारों में से 450 से अधिक छात्रों ने बैंक पीओए एसओ और क्लर्क परीक्षा उत्तीर्ण की है। आरके महाजन ने बताया कि इन परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले कुल स्टूडेंट्स में से 197 स्टूडेंट्स एएए ब्राइट एकेडमी के हैं। बैंकिंग क्षेत्र का भविष्य बहुत सारे छात्रों को आकर्षित करता है क्योंकि इस वर्ष पीओए क्लर्क और एसओ परीक्षा के लिए 20 लाख छात्रों ने आवेदन किया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App