विदेशी मुद्रा भंडार 586 अरब डालर के रिकॉर्ड स्तर पर
मुंबई — देश का विदेशी मुद्रा भंडार 08 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 75.8 करोड़ डालर बढ़कर 586.08 अरब डालर के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा भंडार में यह लगातार दूसरी साप्ताहिक बढ़त है। इससे पहले पहली जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 4.48 अरब डालर बढ़कर 585.32 अरब डालर पर रहा था।
भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आठ जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 15 करोड़ डालर बढ़कर 541.79 अरब डालर पर पहुंच गई। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 56.8 करोड़ डालर की बढ़त के साथ 37.59 अरब डालर हो गया। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 3.50 करोड़ डालर बढ़कर 5.18 अरब डालर और विशेष आहरण अधिकार 50 लाख डालर बढ़कर 1.52 अरब डालर रहा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App