चंडीगढ़ में विवाहिता ने फंदा लगा दी जान, मौली जगरा में अपनी मां के घर में रह रही थी अभागी
दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़
चंडीगढ़ के गांव मौलीजागरां में एक 21 साल की महिला ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मामले में मौलीजागरां थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 21 साल की प्रिया के रूप में हुई है। पुलिस को प्रिया के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रिया की हरियाणा में शादी हुई थी। उसका डेढ़ साल का बच्चा भी है। प्रिया पिछले करीब एक महीने से अपनी मां के पास मौलीजागरां में आई हुई थी। घटना बुधवार दोपहर की है जब प्रिया का बच्चा घर के बाहर आंगन में बच्चों के साथ खेल रहा था। वह अपने कमरे में अकेली थी।
इसके बाद कुछ देर बाद पाया कि प्रिया फंदे पर झूल रही है। तुरंत लोगों ने उसे नीचे उतारा। प्रिया को इलाज के लिए 32 अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने प्रिया के घर जाकर जांच की लेकिन उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसके अलावा प्रिया की मां से पुलिस बात करेगी ताकि क्लियर हो सके कि प्रिया किसी की वजह से परेशान तो नहीं थी। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App