एसबीआई ऑफिसर भर्ती के एडमिट कार्ड जारी, वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

By: Jan 13th, 2022 12:05 am

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एसबीआई सीबीओ भर्ती परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवार सर्कल आधारित अधिकारी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक 23 जनवरी 2022 तक एक्टिव रहेगा। एसबीआई सीबीओ भर्ती 2021 अभियान के माध्यम से कुल 1226 रिक्तियों को भरा जाएगा। इनमें रेगुलर वैकेंसी 1100 और बैकलॉग की कुल 126 शामिल हैं। परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित होगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, कोविड-19 गाइडलाइंस का ध्यान रखना भी अनिवार्य होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App