हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाएं
हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी राज्य है। इस राज्य की आर्थिकी में पर्यटन उद्योग का बहुत बड़ा योगदान है। आजकल गर्मियों के मौसम में यहां पर प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। देश के साथ-साथ विदेशों से भी बहुत अधिक पर्यटक यहां घूमने आते हैं। हिमाचल प्रदेश की सरकार ने पर्यटकों की सुविधा के लिए विभिन्न प्रकार के पैकेजों की घोषणा की हुई है। हिमाचल प्रदेश में शिमला, मनाली, डलहौजी, धर्मशाला आदि बड़े सुंदर पर्यटक स्थल हैं जहां पर पर्यटकों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी को और अधिक मजबूत करने के लिए कई ऐसे अनछुए क्षेत्र हैं जिन्हें चिन्हित करके विकसित करना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां घूमने आएं। प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं जिनका विकास करके हमें पूरा लाभ उठाना चाहिए।
-नरेंद्र कुमार शर्मा, भुजड़ू, मंडी
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App