51 दुकानें बनकर तैयार…रेहड़ी-फहड़ी वाले होंगे शिफ्ट

By: Oct 6th, 2022 12:12 am

नगर परिषद में पंजीकृत दुकान वालों को मिलेगा फायदा; अतिक्रमण से मिलगा निजात, वेंडर जोन में बनाई जाएंगी 120 दुकानें

नगर संवाददाता- ऊना
ऊना शहर की सडक़े जल्द रेहड़ी फहड़ी से मुक्त होगी। राहगीरों सहित वाहन चालकों की समस्या भी अब हल होने वाली है। नगर परिषद ऊना जल्द 51 पंजीकृत रेहड़ी फहड़ी वालों को वेंडर जोन में शिफ्ट करने जा रही है। वेंडर जोन में 80 दुकानों का निर्माण किया जा रहा हंै। इसमें 51 दुकानें पूरी तरह से बनकर तैयार है। एक सप्ताह के भीतर ही इस वेंडर जोन में 51 दुकानों को शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद कवायद में जुटी हुई है। रेहड़ी फहड़ी वालों को सब्जी सहित अन्य सामान बेचने के लिए उपयुक्त स्थान मिल जाने से शहर में भी अतिक्रमण की समस्या का काफी समाधान हो जाएगा। मौजूदा समय में शहर की सडक़ें सिकुड़ कर रह गई है। ऊना-नंगल मार्ग पर ही 50 के करीब रेहडिय़ां लगी हुई है।

इससे वहां पर सडक़ से निकलना पैदल राहगीरों सहित वाहन चालकों के लिए चुनौती बनी रहती है। इसके अलावा ऊना-हमीरपुर, पुराना बस अड्डा में भी कई रेहडिय़ां लगी हुई है। जगह-जगह रेहडिय़ां लगी होने के चलते सडक़ पर चलना लोगों के लिए मुश्किल बना हुआ है। इससे पैदल राहगीरों को भी भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। वहीं, आए दिन सडक़ हादसे भी हो रहे है। उक्त समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद ने कदम उठाएं और वेंडर जोन के लिए जिला परिषद कार्यालय के सामने जमीन का चयन किया गया। जहां शुरुआती तौर पर 80 दुकानों का निर्माण कार्य चल रहा है। इनमें से 51 दुकानों को पूर्ण रुप से तैयार कर लिया गया है। इस स्थान पर कुल 120 दुकानें बनाई जानी है। इससे अब वर्षों से चली आ रही अतिक्रमण की समस्या का स्थायी समाधान हो पाएगा। सडक़ पर हादसों के ग्राफ में भी कमी आएगी।

पंजीकृत रेहड़ी वालों को मिलेगा पक्का ठिकाना

जिन रेहड़ी वालों ने नगर परिषद में पंजीकरण करवा रखा है, उन्हें अब पक्का ठिकाना मिलने वाला है। उचित स्थान नहीं होने के चलते रेहड़ी वालों को अकसर नगर परिषद सहित पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ता रहा है। कई बार नगर परिषद द्वारा रेहडिय़ां तक जब्त की है। लेकिन अब इन्हें पक्का व सुरक्षित स्थान मिलने से रेहड़ी वालों को भी भारी लाभ मिलेगा।

ऊना-नंगल मार्ग पर जिला परिषद कार्यालय के सामने वेंडर जोन बनाया गया है। जहां पर 80 दुकानों का निर्माण कार्य चल रहा है। 51 दुकानों को तैयार कर लिया गया है। जल्द इन दुकानों में रेहड़ी वालों को शिफ्ट किया जाएगा
पुष्पा देवी, नगर परिषद चेयरमैन ऊना


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App