100 मीटर रेस में जतिन चौधरी फस्र्ट

By: Dec 3rd, 2022 12:18 am

इंदिरा मैदान में हुई जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता, 120 प्रतिभागियों ने लिया भाग

सिटी रिपोर्टर-ऊना
जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन युवा सेवा खेल विभाग स्थानीय इंदिरा मैदान में करवाया गया। जिसमें आश्रय संस्थान की प्रबंधक नीलम ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि जिला युवा सेवा अधिकारी चंद्रमोहन व आश्रय संस्थान की प्रधानाचार्य संजना विशेष रूप से मौजूद रहीं। 100 मीटर रेस पुरुष वर्ग में जतिन चौधरी ने पहला, लखन ने दूसरा व सतीश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ आयु वर्ग 13 से 17 पुरुष वर्ग में साजन व गौतम प्रथम, जतिन शर्मा द्वितीय तथा गौरव तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर महिला आयु वर्ग 13 से 17 वर्ष में तन्वी प्रथम, शिवानी ने द्वितीय व हरमन कौर तृतीय रहीं। 100 मीटर महिला 17 से 35 वर्ष आयु वर्ग में पलक पहले, विशाखा दूसरे व नेहा शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर महिला आयु वर्ग 13 से 17 वर्ष में कोमल फस्र्ट, मनीषा सेकंड व अंजलि थर्ड रही। 100 मीटर पुरुष आयु वर्ग 13 से 17 में विवेक ने पहला, आकाश ने दूसरा व सुरेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर पुरुष आयु वर्ग 17 से 35 वर्ष में गुरपाल सिंह प्रथम रहे।

200 मीटर महिला आयु वर्ग 17 से 35 वर्ष में नेहा कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया। 50 मीटर महिला आयु वर्ग 13 से 17 वॉक रेस में सुखविंद्र ने पहला, मनप्रीत ने दूसरा व कनिष्का ने तीसरा स्थान हासिल किया। 50 मीटर पुरुष आयु वर्ग 13 से 17 वर्ग में प्रिंस प्रथम, नितिन द्वितीय व कर्ण तृतीय स्थान पर रहे। सॉफ्ट बॉल थ्रो पुरुष वर्ग में नितिन ने पहला, गुरप्रीत ने दूसरा व प्रिंस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सॉफ्ट बॉल थ्रो महिला वर्ग में शिवानी प्रथम, मनप्रीत द्वितीय व सुखविंंद्र तृतीय स्थान पर रहीं। ब्रॉड जंप में पुरुष वर्ग में विवेक पहले, सुरेश दूसरे व यशपाल तीसरे स्थान पर रहे। ब्रॉड जंप महिला वर्ग में मुनीषा प्रथम, अंजलि द्वितीय व कोमल तृतीय स्थान पर रहीं। बैडमिंटन पुरुष वर्ग में अंशुल ने पहला, सतविंद्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन महिला वर्ग में तन्वी प्रथम व कुसुम द्वितीय स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में लगभग 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें पहले दो स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे। जिला युवा सेवा खेल अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा ने बच्चों को स्पोट्र्स के महत्त्व के बारे में बताया। विभाग से आशीष सेन हॉकी प्रशिक्षक, तपे राम वालीबाल प्रशिक्षक, संजय बैडमिंटन प्रशिक्षक, पूजा ठाकुर टेबल टेनिस प्रशिक्षक, सुमनलता युवा संयोजक, अनिल शर्मा कनिष्ठ सहायक, तेजा, नरेश, नीतिका, पूजा, सीमा, सागर, पूर्ण मोहित, यशपाल, कुलवीर सिंह, बृजमोहन सहित अन्य मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App