डायबटीज, बीपी, हॉर्ट सहित 10 से ज्यादा बीमारियों में रामबाण है हरा चना, जानिए कौन-कौन से हैं फायदे

By: Mar 21st, 2023 1:12 pm

अगर आप भी हाई बीपी, कोलेस्ट्रोल और दिल की बीमारियों से जूझ रहे हैं, तो आज से ही हरे चने का सेवन शुरू कर दें। यह आपके दिल को दुरुस्त रखने में भी मददगार साबित हो सकता है। साथ ही ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है। हरे चने में मैग्नीशियम और पोटाशियम जैसे पोषक तत्त्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करते हैं।

हरे चने का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। यही नहीं, इसमें आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसके सेवन से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है। एनीमिया की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को हरे चने जरूर खाने चाहिए। इसके अलावा हरे चने खाने से डायबिटीज में भी फायदा मिलता है। हरा चना फाइबर का भंडार है। फाइबर को पचाने में समय लगता है, इसलिए इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। हरा चना खाने से भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, जिससे वजन कम करने में आसानी होती है। हरे चने में सोडियम और फैट भी कम होता है। इसके साथ ही, हरा चना प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है।
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
हरे चने में विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में होता है, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। इनमें विटामिन ए भी होता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाता है। जैसा कि आपको पता होगा है कि हरे चने में विटामिन ए, सी, ई के अलावा विटामिन बी कांप्लेक्स भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। हरे चने को खाने से आपकी स्किन की झुर्रियां खत्म होने लगती हैं। अगर आप लंबे समय तक जवान बने रहना चाहते हैं, तो आपको हरे चने का सेवन जरूर करना चाहिए।
हड्डियां बनाए मजबूत
जो लोग प्रतिदिन सुबह हरे चने का सेवन करते हैं, उनकी हड्डियां मजबूत बनने लगती हैं। इसमें कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
फाइबर का उच्चतम स्रोत
हरे चने में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। मात्र एक कटोरी हरे चने खाने से हमें दिन भर के लिए जरूरी 50 प्रतिशत फाइबर की सप्लाई हो जाती है। इससे पाचन क्रिया दुरुस्त बनती है और कब्ज से छुटकारा मिलता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App