सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी सफलता, मुठभेड़ में आठ नक्सलियों को मार गिराया
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह से जारी मुठभेड़ में जवानों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आठ नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरमाद कर लिए गए हैं। तोड़का के जंगल में यह मुठभेड़ हुई है। माओवादियों के मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 202 और सीआरपीएफ 222 बटालियन की टीम गंगालूर के तोड़का व कोरचोली के जंगल रवाना हुई थी।
शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें आठ नक्सली मारे गए हैं। ये संख्या और बढ़ सकती है। सुबह करीब 8:30 बजे से दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों की ओर से यह ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा था, जिसमें जवानों ने नक्सलियों को मुठभेड़ में कड़ा जवाब दिया। इलाके में गोलीबारी जारी है। इस सफलता को सुरक्षाबलों ने अपनी महत्वपूर्ण जीत के रूप में देखा है, जो नक्सल गतिविधियों पर काबू पाने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकती है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
