भारत के साथ चीन का डबल गेम, दोस्ती की बात के साथ तिब्बत में सैन्य विस्तार, ड्रोन बेस और रनवे भी किए तैयार

By: Nov 26th, 2025 12:00 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

चीन एक बार फिर भारत के साथ डबल गेम खेल रहा है। एक ओर वह भारत के साथ दोस्ती की बातें करता है, दूसरी ओर एलएसी के पास अपने सैन्य और लॉजिस्टिक ढांचे को तेज़ी से मजबूत कर रहा है। तिब्बत में चीन की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। नई सडक़ें, हवाई पट्टियां, सैन्य अड्डे और यूएवी (ड्रोन) परीक्षण केंद्र इसका हिस्सा हैं। भारत से लगती चीन की एलएसी पर हाल के महीनों में कई रणनीतिक बदलाव देखे गए हैं। चीन अपनी सेना की रसद क्षमता, कनेक्टिविटी, और तेज तैनाती की क्षमता को और मजबूत करने में जुटा है।

सैनिकों और हथियारों की तेज आवाजाही के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर और सीमा के बेहद पास तकनीकी और सैन्य तैनाती के कारण भारत-चीन के संबंधों पर कई नए सवाल खड़े हो रहे हैं। भारत और चीन के बीच सीमा तनाव कोई नई बात नहीं है। 2017 में डोकलाम संघर्ष और 2020 में गलवान घाटी के खूनी संघर्ष के बाद दोनों पक्षों में बातचीत हुई, लेकिन जमीनी हालात अब भी सामान्य नहीं हो पाए हैं।

तिब्बत में चीन का सैन्य विस्तार

1.यूएवी (ड्रोन) परीक्षण केंद्र
4300 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया
चीन की हाई-टेक युद्ध रणनीति का हिस्सा
2. नया सैन्य अड्डा
720 मीटर लंबा रनवे, चार बड़े हैंगर
चीनी सेना का लॉजिस्टिक हब बनेगा
3. तिब्बत में भारी निवेश
30 अरब अमरीकी डालर का बजट तय
हाईवे और रेल नेटवर्क में होगा सुधरेगा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App