बिना डरे शेयर करें अपनी समस्याएं, सुझाव और अनुभव
Nov 26th, 2025 12:04 am
कार्यालय संवाददाता – नादौन
सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में कॉफी विद प्राचार्य कार्यक्रम के अंतर्गत बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के साथ एक इंटरेक्टिव सत्र आयोजित किया गया। यह सत्र प्राचार्य डा. सुशील कुमार बस्सी की अध्यक्षता एवं महाविद्यालय के संकाय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रो. नीतिका द्वारा किया गया, जबकि इस अवसर पर उप-प्राचार्य प्रो. कल्पना चड्ढा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपनी शैक्षणिक समस्याएं, सुझाव और अनुभव नि:संकोच साझा करें, ताकि महाविद्यालय प्रशासन उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप कदम उठा सके।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
