French Open 2026: ग्रैंड स्लैम इतिहास में पहली बार दो इटैलियन के बीच सेमीफाइनल

By: Jun 4th, 2026 10:07 pm

फ्रेंच ओपन में कोबोली अर्नाल्डी के बीच मुकाबला

एजेंसियां— पेरिस

वल्र्ड नंबर-1 जैनिक सिनर और लोरेंजो मुसेटी के बाहर होने के बावजूद फ्रेंच ओपन में इटली का दबदबा कायम है। फ्लावियो कोबोली और माटेओ अर्नाल्डी ने अपने-अपने मैच जीतकर मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब शुक्रवार को दोनों के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा। यह ग्रैंड स्लैम इतिहास का पहला ऑल-इटैलियन मेंस सेमीफाइनल होगा। ऑल-इटैलियन सेमीफाइनल पर कोबोली ने कहा, इटालियन टेनिस के लिए यह बेहद खुशी की बात है। 24 वर्षीय कोबोली ने कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर अंतिम-4 में जगह बनाई। वहीं, अर्नाल्डी को हमवतन माटेओ बेरेटिनी के चोटिल होकर मैच छोडऩे से सेमीफाइनल का टिकट मिला।

ज्वेरेव-मेंसिक में दूसरा सेमीफाइनल

पुरुष एकल कैटेगरी का दूसरा सेमीफाइनल जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव और चेक खिलाड़ी जैकब मेंसिक के बीच खेला जाएगा। ज्वेरेव ने स्पेन के राफेल जोदार को 7-6, 6-1, 6-3 से हराया। वहीं, मेंसिक ने ब्राजील के जोआओ फोन्सेका को 6-4, 6-3,
7-6 से हराया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App