UN में पाक का खेल खत्म, पहली बार सुरक्षा परिषद पहुंचा किर्गिस्तान
एजेंसियां — न्यूयॉर्क
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक महत्त्वपूर्ण बदलाव हुआ है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के कड़े चुनावों में किर्गिस्तान को सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में चुना गया है। एशिया-प्रशांत समूह से यह देश अब पाकिस्तान की जगह लेगा। पाकिस्तान की यूएन से छुट्टी हो चुकी है यानी भारत के पड़ोसी मुल्क का दो साल का कार्यकाल 2026 के अंत में समाप्त हो रहा है।
किर्गिस्तान का यह नया कार्यकाल पहली जनवरी, 2027 से शुरू होकर 31 दिसंबर, 2028 तक यानी पूरे दो साल चलेगा। किर्गिस्तान ने 142 वोटों के भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की, जबकि फिलीपींस को 49 वोट मिले। किर्गिस्तान के अलावा ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल, त्रिनिदाद और टोबैगो, तथा जिम्बाब्वे को भी 2027-2028 के कार्यकाल के लिए सुरक्षा परिषद का नया गैर-स्थायी सदस्य चुना गया है। बड़े दावेदार माने जा रहे जर्मनी को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
