घुमारवीं में कैडेट्स ने सीखी आफत से टकराने की कला
शिवा इंटरनेशनल स्कूल में एनसीसी कैडेट्स की फायर फाइटिंग क्लास, कैंप के आठवें दिन कैडेट्स में जोश
निजी संवाददाता – घुमारवीं
1 एचपी नेवल यूनिट एनसीसीए बिलासपुर द्वारा शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन शनिवार को प्रशिक्षण, जागरूकता एवं कौशल विकास गतिविधियों के नाम रहा। कैडेट्स ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ दिनभर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। दिन की शुरुआत प्रात:कालीन योग एवं शारीरिक प्रशिक्षण से हुई। कैडेट्स ने स्वास्थ्य एवं फिटनेस को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लिया, जिससे दिनभर के प्रशिक्षण के लिए उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ। इसके उपरांत 14वीं बटालियन एनडीआरएफ सलापड़ से आए इंस्पेक्टर तेज सिंह चौहान एवं उनकी पांच सदस्यीय टीम ने कैडेट्स को आपदा प्रबंधन विषय पर विशेष प्रशिक्षण एवं व्याख्यान प्रदान किया। इस अवसर पर कैंप कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने एनडीआरएफ टीम का स्वागत किया।
समाज के हित में करें काम
कैंप कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने कैडेट्स से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज हित में उसका उपयोग करने का आह्वान किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
