250 में से 144 पर परचम, 60 पर सिमटी कांग्रेस
दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय खुद आत्ममंथन करें नेता, रणधीर शर्मा ने सर्किट हाउस में खोली पोल
कार्यालय संवाददाता – बिलासपुर
पंचायती राज चुनाव में हार के चलते कांग्रेस नेता बौखलाहट में हैं। कांग्रेस नेता अब अनाप-श्राप बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस नेता, कांग्रेस मंत्री ही नहीं बल्कि स्वयं मुख्यमंत्री भी बौखलाहट में हैं। वहीं, भाजपा ने पंचायती राज चुनाव में शानजीत दर्ज की है। भाजपा की जीत ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों पर प्रदेश की जनता ने अपनी मोहर लगाई है। यह बात नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने शनिवार को सर्किट हाऊस में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। रणधीर शर्मा ने कहा कि पंचायती राज चुनावों के तहत भाजपा ने 250 जिला परिषद वार्ड में से 144 जिला परिषद वार्ड जतीे। कांग्रेस महज 60 जिला परिषद वार्ड में जीत पाई। इसके अलावा 46 निर्दलीय जीतकर आए हैं। उन्होंने कहा कि जो निर्दलीय जिला परिषद जीतकर आए हैं उसमें भी 26 भाजपा समर्थित हैं।
इसके अलावा 1769 बीडीसी वार्ड में से 1109 पर भाजपा, कांग्रेस 477, निर्दलीय 183 बीडीसी सदस्य जीते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा 3759 पंचायत प्रधान में से 2572 प्रधान भाजपा समर्थित जीतकर आए हैं। 2628 उपप्रधान जीते हैं। यदि बात शहरी निकाय चुनावों की करें तो शहरी निकाय के तहत धर्मशाला, मंडी, सोलन में भाजपा की जीत हुई है। नगर पंचायत, नगर परिषद के चुनावों में 47 नगर पंचायत ईकाईयों में भाजपा, 30 नगर पंचायतों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा की शानदार जीत पंचायती व शहरी निकाय चुनाव में हुई है। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णलाल चंदेल, प्रवक्ता सोनल शर्मा भी मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
