साढ़े दस बजते ही लॉक हो जाएंगे एंट्री गेट
Jun 7th, 2026 12:48 am
सेट परीक्षा आज, 2175 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम
दिव्य हिमाचल ब्यूरो – बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार 7 जून को आयोजित की जाने वाली राज्य पात्रता परीक्षा सेट-2026 के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, बिजली, पानी और परिवहन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और सघन चेकिंग की जाएगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
