राज्यपाल बोले, समाज सेवा ही सच्चा धर्म

By: Jun 7th, 2026 12:51 am

राज्यपाल से मिले डाक्टर मुकेश शर्मा, रामपुर -दलाश क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत
दिव्य हिमाचल ब्यूरो -रामपुर बुशहर
सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण एवं स्नातकोत्तर कॉलेज नोगली रामपुर बुशहर के संस्थापक शिक्षाविद् डाक्टर मुकेश शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता से शनिवार को राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डा. शर्मा ने रामपुर एवं दलाश क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जमीनी समस्याओं को राज्यपाल के समक्ष प्रमुखता से रखा। राज्यपाल ने क्षेत्रीय समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने डा. मुकेश शर्मा द्वारा शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में व्यावसायिक शिक्षा केंद्र स्थापित करने की पहल को युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि ष्समाज सेवा ही सच्चा धर्म है। हम सभी का दायित्व है कि अपने समाज के प्रति जिम्मेदारियों को समझें और उनका ईमानदारी से निर्वहन करें।

जब प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का पालन करेगाए तभी समाज सशक्त और समृद्ध बन सकेगा। टीम द्वारा राज्यपाल को पारंपरिक हिमाचली शॉल एवं टोपी पहनाकर सम्मानित किया गयाए जिसे हिमाचल की संस्कृति में सम्मान और आदर का विशेष प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर सरोज शर्मा निर्देशिका राधे-राधे वेटनरी फार्मासिस्ट संस्थान एवं समाजसेवी, उद्धव शर्मा तथा हेमराज सिद्धू, मानव कल्याण शिक्षा समिति के कानूनी सलाहकार भी उपस्थित रहे। भेंट के उपरांत डा. मुकेश शर्मा ने कहा कि राज्यपाल महोदय से मुलाकात अत्यंत सकारात्मक रही और क्षेत्र की समस्याओं को सीधे उनके समक्ष रखने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का आश्वासन क्षेत्र के लोगों के लिए उम्मीद की नई किरण है तथा उनका प्रयास रहेगा कि रामपुर और दलाश सहित अन्य क्षेत्रों की जनसमस्याएं उचित मंच तक पहुंचें और विकास कार्यों को गति मिले।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App