रेनोवेशन के नाम पर बंद कर PGI में तीन ओटी बंद, 75 फीसदी सर्जरी टली; मरीज परेशान

By: Jun 7th, 2026 12:01 am

सर्जरी न होने से मरीजों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना, जल्द मांगा समाधान

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- चंडीगढ़

उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से गंभीर बीमारियों का इलाज कराने आने वाले मरीजों को इन दिनों पीजीआई में नई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेहरू अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित न्यूरोसर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी और गायनी विभाग की तीन ऑपरेशन थिएटर ओटी रेनोवेशन कार्य के चलते बंद हैं। इससे सर्जरी की क्षमता आधे से भी कम रह गई है और मरीजों को ऑपरेशन की तारीख के लिए बार-बार अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जानकारी के अनुसारए इन तीन ओटी में सामान्य दिनों में आठ ऑपरेशन टेबल पर प्रतिदिन 35 से 40 सर्जरी होती थीं। फिलहाल इन विभागों को चौथी मंजिल की ओटी में शिफ्ट किया गया हैए जहां केवल चार टेबल उपलब्ध हैं।

इसके कारण सर्जरी की संख्या घटकर 10 से 12 प्रतिदिन रह गई है। न्यूरोसर्जरी विभाग को सप्ताह में केवल दो दिन दो टेबल मिल रही हैंए जबकि अन्य दिनों में तीनों विभाग एक.एक टेबल पर काम चला रहे हैं। इस स्थिति से ब्रेन ट्यूमर, रीढ़ की हड्डी की बीमारियों, दुर्घटना में घायल मरीजों, जन्मजात विकृतियों वाले बच्चों और जटिल स्त्री रोगों से पीडि़त मरीजों की परेशानियां बढ़ गई हैं। कई मरीजों को ऑपरेशन की निश्चित तारीख देने के बजाय अगली ओपीडी में आने के लिए कहा जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के मंडी निवासी रमेश कुमार के परिजनों ने बताया कि ऑपरेशन की सलाह मिलने के बावजूद उन्हें पिछले दो महीनों से सर्जरी की तारीख नहीं मिल सकी है और परिवार चार बार पीजीआई आ चुका है। हालांकि, पीजीआई प्रशासन का कहना है कि किसी भी मरीज की सर्जरी रद्द नहीं की गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App