ट्रक के रस्से में उलझी स्कूटी, महिला जख्मी
ऊना-अंब नेशनल हाई-वे पर के पास दुकान पर उतारी जा रही थी टाइल्स
नगर संवाददाता-ऊना
ऊना-अंब नेशनल हाईवे पर कमल गैस एजेंसी ऊना के सामने एक दुकान में टाइल व अन्य सामान उतारने पहुंचे ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला घायल हो गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार एक ट्रक दुकान में टाइल सहित अन्य सामान लेकर पहुंचा था। चालक ट्रक को सडक़ किनारे खड़ा कर अभी रस्सा खोल रहा था कि एक महिला रस्से की चपेट में आ गई और सडक़ पर गिर गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला को उठाया और सडक़ के एक तरफ किया। इस दौरान सडक़ पर काफी लोग एकत्रित हो गए। बतां दे कि ऊना-नेशनल हाईवे सहित अन्य कई दुकानों में बाहर सामान लेकर आने वाले कई वाहन सडक़ पर खड़े होकर सामान उतार रहे हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
