चिंतपूर्णी में बाबा उमाकांत जी ने खोला सुखी जीवन का राज
Jun 7th, 2026 12:46 am
निजी संवाददाता – चिंतपूर्णी
देश-विदेश जगह-जगह जाकर सतसंग के माध्यम से लाखों लोगों को शाकाहारी सदाचारी नशामुक्त बनाकर इसी मानव मंदिर में जीते जी देवी और देवताओं के साक्षात दर्शन का रास्ता (नामदान) बताने वाले इस समय के महान समाज सुधारक हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी स्थित ग्रीन वेली रेसोर्ट में आयोजित सतसंग समारोह में परम पूज्य बाबा उमाकांत जी महाराज ने फरमाया कि प्रभु की विशेष कृपा से ही मनुष्य को सतसंग का अवसर मिलता है। प्रवचन और धार्मिक आयोजन तो अनेक होते हैं, लेकिन सच्चा सतसंग दुर्लभ होता है, जो मनुष्य को सुख, शांति और लोक-परलोक संवारने का मार्ग दिखाता है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
