17 नवनिर्वाचित जिप सदस्यों ने ली शपथ
उपायुक्त कार्यालय में हुआ शपथ समारोह, सभी जिला परिषद सदस्य हुए शामिल
कार्यालय संवाददाता — नाहन
जिला सिरमौर के 17 जिला परिषद वार्ड सदस्यों के लिए शनिवार को नाहन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम-1994 के नियम 86 के तहत उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में सभी 17 नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को अधिनियम की धारा 90 के तहत शपथ एवं निष्ठा का निर्वहन करने के लिए शपथ दिलाई। जिला सिरमौर में नवनिर्वाचित 17 सदस्यों में जिला परिषद सदस्य हंसराज, अंकिता ठाकुर, सुनीता देवी, इंदू, बलबीर सिंह, खतरी सिंह, विकास खंड पांवटा से शिवानी, रोहित चौधरी, अरिकेश जंग, भगवान दास, अंकिता शर्मा, प्रोमिला देवी, विकास खंड ददाहू से शिवानी, बलेदव सिंह, लेखराज, रीतू बाला व सरोज बाला ने शपथ ली।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
