चांदी 5,494 रुपए सोना दो हजार नीचे

By: Jun 25th, 2026 10:21 pm

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में 25 जून को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, एक किलो चांदी गुरुवार चांदी 5,494 रुपए घटकर 2.17 लाख रुपए पर आ गई है। चांदी तीन दिन में ही 21 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है। वहीं, दस ग्राम 24 कैरेट सोना 2,305 रुपए गिरकर 1.40 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले यह 1.42 लाख पर था।

सोना के दाम इस महीने 16 हजार रुपए और चांदी के 46 हजार रुपए गिरे हैं। पहली जून को सोना 1.56 लाख दस ग्राम और चांदी 2.63 लाख किलो थी। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App