साइंस-कॉमर्स की कक्षाएं जल्द शुरू करो
जुखाला कालेज में संकाय बंद करने के विरोध में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
स्टाफ रिपोर्टर-जुखाला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बिलासपुर जिला संयोजक देवार्या टाडू के नेतृत्व में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय जनता ने जुखाला राजकीय महाविद्यालय में साइंस एवं कॉमर्स संकाय बंद किए जाने के विरोध में जोरदार धरना.प्रदर्शन किया।धरने को संबोधित करते हुए जिला संयोजक देवार्या टाडू ने कहा कि सरकार का यह निर्णय छात्र हितों के विरुद्ध है। साइंस एवं कॉमर्स विषय बंद होने से क्षेत्र के लगभग 30 पंचायतों के सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूरदराज के महाविद्यालयों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है जिससे आर्थिक और शैक्षणिक कठिनाइयां बढ़ रही हैं। सरकार के इनको कृतियों से ऐसा अनुभव होता है की सरकार इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को साइंटिस्ट, इंजीनियर, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसी डिग्रियों से वंचित रखना चाहती है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जुखाला महाविद्यालय में साइंस एवं कॉमर्स की कक्षाएं तत्काल प्रभाव से पुन: शुरू की जाएं तथा विद्यार्थियों के हितों की रक्षा की जाए। धरना.प्रदर्शन में एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री मनीष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुश, वैष्णवी, मोक्ष खन्ना, रितिका, शिवांश, जसप्रीत, मोहित, लक्ष्य, अर्पित, सौम्या, कर्ण आदित्य आदि कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्र हितों की रक्षा की मांग उठाई।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
