दिल्ली में चार आतंकी गिरफ्तार, ISI की दहशत फैलाने की साजिश, एनसीआर भी था निशाने पर

By: Jul 3rd, 2026 12:08 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सैल ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई प्रायोजित एक अंतर-राज्यीय आतंकी और हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से तीन पंजाब से और एक दिल्ली से है। ये आरोपी दिल्ली में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शुभदीप सिंह, गुरजंट सिंह, साजन सिंह और गगनप्रीत के रूप में हुई है। इन्हें आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्टी और उसके सहयोगियों के निर्देश पर काम करने के आरोप में पकड़ा गया है।

आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए विदेशी नंबरों का इस्तेमाल कर रहे थे। ये नंबर उन्हें पाकिस्तानी हैंडलरों द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। स्पेशल सैल ने आरोपियों के पास से दो विदेशी पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस के अलावा पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App