घर में घुस आया तेंदुआ, कसौली के ब्रूरी गांव में फिर जो हुआ…
Jul 3rd, 2026 1:24 pm
सोलन। जिला सोलन के कसौली क्षेत्र के गांव ब्रूरी के समीप शुक्रवार को उस समय हडक़ंप मच गया, जब सडक़ किनारे स्थित जीत सिंह ठाकुर के घर में एक तेंदुआ घुस गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना वन विभाग को दे दी गई है। तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए शिमला से विशेष टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। प्रशासन ने लोगों से घरों के अंदर रहने, भीड़ न लगाने और तेंदुए के पास जाने का प्रयास न करने की अपील की है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

