भाजपा के संयोजक-सहसंयोजक तैनात, प्रदेश अध्यक्ष डा. बिंदल ने की नियुक्ति
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-शिमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने संगठन को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों एवं सहसंयोजकों की नियुक्तियों की घोषणा की है। डा. बिंदल ने पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक लेफ्टिनेंट कमांडर अभिषेक पटियाल को नियुक्त किया है। वहीं ब्रिगेडियर आर.के. शर्मा, कर्नल एम.एस. कटोच, कमांडर विजय जम्वाल, सूबेदार कमलेश कुमार, सूबेदार भगत सिंह वहलवाल तथा सूबेदार विजय भट्ट को सह-संयोजक बनाया गया है। खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक कुलदीप राणा को नियुक्त किया गया है, जबकि मोहित सूद, आशीष ठाकुर, राकेश चौहान एवं राजिंदर सिंह ठाकुर उफऱ् डिंपल को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देव समाज प्रकोष्ठ का संयोजक प्रेम पंडित को बनाया गया है। इसके साथ अभिषेक पाठा, बलदेव रांटा, महंत बालयोगी स्वतंत्र महाराज, जयगोपाल, इंद्रपुर जमदग्नि ऋषि, सुशील कालिया तथा आशुतोष शर्मा को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। फार्मासिस्ट प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बस्ती राम शर्मा तथा सह-संयोजक राकेश चंदेल को नियुक्त किया गया है। वहीं बुनकर प्रकोष्ठ का संयोजक शिवचरण चौहान और सह-संयोजक लता कटोच को बनाया गया है। इसी प्रकार परिवहन प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक मनोज राणा को नियुक्त किया गया है, जबकि पंकज अग्रवाल, जितेंद्र कुमार, राजा ठाकुर तथा संतोष शुक्ला को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जनता तक पहुंचाएंगे नीतियां
बिंदल ने कहा कि पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ समाज के अलग-अलग वर्गों के साथ संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं को संगठन एवं सरकार तक पहुंचाने तथा भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

