होली में 2 युवकों की मौत, लामू-हीलिंग मार्ग पर 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

By: Aug 6th, 2026 11:44 am

राकेश ठाकुर—होली

उपमंडल भरमौर की तहसील होली के लामू-हीलिंग मार्ग पर स्थित हीलिंग नाले के समीप बुधवार देर रात एक दर्दनाक सडक़ हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों रेस्क्यू टीम के सहारे को अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान सुरेश कुमार तथा संजय कुमार पुत्र शर्मा सरवन के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक देर रात हीलिंग से अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान हीलिंग नाले के समीप उनकी ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App