सोलन में सरकार की नीतियों के खिलाफ निकाली रोष रैली

By: Aug 11th, 2026 12:01 am

निजी संवाददाता-सोलन
भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर सोमवार को सोलन में मजदूरों, किसानों और कर्मचारियों ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। एटक, सीटू और संयुक्त किसान मोर्चा के संयुक्त आह्वान पर आयोजित महारैली में योजना श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों और किसानों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह से शुरू हुई रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुराने उपायुक्त कार्यालय परिसर पहुंची। जनसभा में वक्ताओं ने चार श्रम संहिताएं वापस लेने, आठ घंटे का कार्यदिवस सुनिश्चित करने और ट्रेड यूनियन व हड़ताल के अधिकारों को मजबूत करने की मांग उठाई। उन्होंने सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण का विरोध करते हुए सार्वजनिक संपत्तियों और प्राकृतिक संसाधनों को कॉरपोरेट घरानों को सौंपने का आरोप लगाया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App