विधायक विवेक शर्मा ने सादगी से मनाया जन्मदिन

By: Aug 11th, 2026 12:01 am

समूर में उमड़ा जनसैलाब, उपायुक्त जतिन लाल और एसडीएम सोनू गोयल ने दी शुभकामनाएं

कार्यालय संवाददाता-बंगाणा
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने सोमवार को अपना जन्मदिवस सादगी, सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाया। सुबह उन्होंने उत्तरी भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सदाशिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद वह समूर स्थित लता मंगेशकर कला केंद्र पहुंचे, जहां हजारों की संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों, समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

जन्मदिवस समारोह में जिला ऊना के उपायुक्त जतिन लाल विशेष रूप से पहुंचे और विधायक विवेक शर्मा तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मृदु शर्मा को सम्मानित कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने विधायक दंपति के स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपमंडल बंगाणा के एसडीएम सोनू गोयल ने भी विधायक विवेक शर्मा को जन्मदिवस की बधाई दी। समारोह में चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और लोग शामिल रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App