हरियाणा से सटी 23 किलोमीटर लंबी सडक़ होगी चकाचक, पच्छाद के मोरनी हिल्स में नया शहर बसाने की योजना

By: Aug 11th, 2026 12:06 am

प्रदेश सरकार ने महलप्रीत नगर से लवासा चौकी तक मार्ग के सुदृढ़ीकरण का लिया फैसला

वरिष्ठ संवाददाता-शिमला

हरियाणा राज्य की सीमा पर स्थित 23 किलोमीटर सडक़ को अपग्रेड किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने सडक़ के सदृढ़ीकरण को लेकर यह फैसला लिया है। इसके कार्य के लिए सरकार एशियन डिवेलपमेंट बैंक की मदद लेगी। सडक़ को अपग्रेडेशन करने संबंधी औपचारिकताओं को राज्य सरकार एडीबी की गाइडलाइन के अनुरूप पूरा करने में जुटी है। सिरमौर जिला के पच्छाद क्षेत्र में पड़ोसी राज्य हरियाणा की सीमा पर स्थित महलप्रीत नगर से लवासा चौकी तक की सडक़ को अत्याधुनिक बनाने की दिशा में सरकार ने कदम आगे बढ़ाया है। हिमाचल की ओर रुख करने वाले अधिकांश पर्यटकों को यहीं से आना-जाना भी होता है। हालांकि अभी तक इस सडक़ पर ट्रैफिक का इतना बोझ भी नहीं है, लेकिन पच्छाद क्षेत्र में स्थित मोरनी हिल में नया शहर बसाने की योजना पर सरकार काम कर रही है। भविष्य की जरूरतों और पर्यटकों के लिए वैकिल्पक मार्ग हिमाचल आने के लिए उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सडक़ को अपग्रेड करने के लिए ससरकार ने कदम उठाया है। महलप्रीत नगर और लवासा चौकी क्षेत्र मोरनी हिल्स तथा पंचकूला से लगते इलाकों के करीब है। सरकार इस पूरे बेल्ट को आधुनिक सुविधाओं से जोडऩे की दिशा में काम कर रही है। सडक़ के प्रस्तावित कार्यों के तहत इसे चौड़ा करने के अलावा ड्रेनेज, सुरक्षा दीवारें, टायरिंग और आधुनिक यातायात सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

सडक़ के अपग्रेड होने से न केवल क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और स्थानीय रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। राज्य सकार की ओर से बनाए गए स्ट्राइड प्रोजेकट में इस सडक़ को भी शामिल किया है। सडक़ के विकसित होने से शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच आसान होगी।

एडीबी करेगा मदद

हिमाचल प्रदेश रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन की ओर से इस प्रोजेक्ट को तैयार किया है। 2200 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में शिमला शहर के लिए सुरंग, केवल स्टे ब्रिज, फ्लाई ओवर समेत अन्य कार्यों को प्रस्तावित किया है। इस प्रोजेक्ट में एशियन डिवेलपमेंट बैंक आर्थिक मदद मुहैया करवाई जाएगी।

पिछड़े क्षेत्रों को सुविधा

प्रोजेक्ट में प्रस्तावित महलप्रीत नगर से लवासा चौकी तक की सडक़ भविष्य में सिरमौर और हरियाणा के बीच वैकल्पिक मार्ग के रूप में फायदेमंद साबित होगी। सरकार का फोकस सीमावर्ती और पिछड़े क्षेत्रों को सडक़ से जोडऩे पर है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को गति मिल सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App