पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा वंदेमातरम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर नई व्यवस्था, मंच पर दिखेंगे जेनज़ी

By: Aug 11th, 2026 12:08 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली

इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह मुख्य रूप से भारत की युवा शक्ति को समर्पित और याद करने वाला होगा। स्वतंत्रता दिवस 2026 समारोह में देश भर के प्रतिभाशाली युवाओं और अचीवर्स को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित ओलंपियाड 2026 में देश का नाम रोशन करने वाले 19 पदक विजेता छात्रों को इस समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इन मेधावी छात्रों को लाल किले की प्राचीर पर बैठने का गौरव प्राप्त होगा। रक्षा सचिव आरके सिंह ने बताया कि नए क्रम के अनुसार प्रधानमंत्री के आगमन पर राष्ट्रगीत से कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जिसके बाद वह तिरंगा फहराएंगे और फिर राष्ट्रगान गाया जाएगा।

ये यंग अचीवर्स होंगे शामिल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़े युवाओं को भी आमंत्रित किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फहराएंगे तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रध्वज फहराएंगे और देशवासियों को संबोधित करेंगे।

दिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्र भी बनेंगे हिस्सा

विभिन्न क्विज़ और प्रतियोगिताओं के माध्यम से चुने गए दिल्ली सरकार के स्कूलों के छात्रों को भी इस राष्ट्रीय समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने का अवसर दिया गया है।

आंदोलन से पहले तैयार थी योजना

रक्षा सचिव आरके सिंह से पूछा गया कि क्या यह जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद किया जा रहा है, तो उन्होंने कहा कि मैं आपको यकीन दिला सकता हूं कि यह योजना जंतर-मंतर आंदोलन से पहले ही तैयार कर ली गई थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App