सोलन के ठोडो मैदान में शूलिनी कप फुटबॉल टूर्नामेंट समाप्त

By: Aug 11th, 2026 12:01 am

निजी संवाददाता-सोलन
ऐतिहासिक ठोडो मैदान सोलन में आयोजित शूलिनी कप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। इस समापन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तरसेम भारती ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर तरसेम भारती की धर्मपत्नी मधु भारती और सुपुत्री डा. दीक्षा भारती भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में भारतीय समारोह को संबोधित करते हुए तरसेम भारती ने कहा कि मैदान में युवाओं का उत्साह, ऊर्जा और खेल के प्रति समर्पण देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई है। जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री विशाखा एवं पूर्व रेहड़ी-फड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुभाष शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित भी किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App