Himachal : हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 60 पैसे प्रति लीटर महंगा, जानिए कब से लागू होंगी नई कीमतें
Aug 12th, 2026 12:08 am
हिमाचल में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अनाथ एवं विधवा सेस लगाने की अधिसूचना जारी कर दी है। नई दरें 12 अगस्त की रात 12 बजे से प्रभावी हो गई हैं । अब हिमाचल में लोगों को पेट्रोल और डीजल महंगा मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल के नए रेट 12 अगस्त 2026 की आधी रात यानी बुधवार रात 12 बजे से लागू हो गए हैं। इसके चलते अब पेट्रोल और डीजल 60 पैसे महंगा मिलेगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
