बीएड कालेजों में मैनेजमेंट कोटे की 511 सीटों पर एडमिशन का अवसर, छात्रों को 15 तक मिली राहत

By: Aug 13th, 2026 10:10 pm

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध स्ववित्तपोषित बीएड संस्थानों में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। विश्वविद्यालय ने बीएड कार्यक्रम में मैनेजमेंट सीट कोटे के तहत करीब 511 रिक्त सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ कर दिया है। इन सीटों पर इच्छुक विद्यार्थी 15 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे। एचपीयू के शिक्षा विभाग की ओर से गुरुवार को जारी अधिसूचना में बताया गया है कि कुलपति की स्वीकृति के बाद स्ववित्तपोषित संस्थानों में प्रबंधन सीट कोटा के तहत खाली सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

प्रवेश विश्वविद्यालय की ओर से एडमिशन पोर्टल पर अपलोड किए गए निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही किया जाएगा। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे कालेज जाने से पहले एडमिशन पोर्टल पर उपलब्ध शेड्यूल और संबंधित निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।

कालेज चुनने का मौका

इच्छुक उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कालेज में निर्धारित अवधि के दौरान संपर्क करना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्रबंधन कोटा के तहत बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी 13, 14 या 15 अगस्त को अपने पसंद के संबंधित कालेज में जाएं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App