आयुष शेट्टी का बड़ा उलटफेर, बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में वर्ल्ड नंबर-1 शी युकी हराए

By: Aug 18th, 2026 12:08 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली

भारत के युवा बैडमिंटन स्टार आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन वल्र्ड चैंपियनशिप के पहले राउंड में वल्र्ड चैंपियन और वल्र्ड नंबर-1 चीन के शी यू ची को हरा दिया। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में सोमवार से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में दुनिया में 22वें नंबर के खिलाड़ी आयुष ने मेंस सिंगल्स का यह मुकाबला 21-14, 13-21, 21- से जीता।

पीवी सिंधु का विजयी आगाज़

भारत की पीवी सिंधु ने भी जीत से शुरुआत की। सिंधु ने वूमंस सिंगल्स के पहले राउंड में आयरलैंड की सोफिया नोबल को 29 मिनट में 21-7, 21-11 से हराया। दूसरे राउंड में सिंधु का मैच कनाडा की वेन यू झांग से होगा। वल्र्ड नंबर-9 सिंधु ने पहले गेम में 8-0 की बढ़त बना ली। फिर 21 साल की सोफिया को वापसी का मौका नहीं दिया। दूसरे गेम में 141वीं रैंकिंग वाली नोबल ने बेहतर प्रदर्शन किया। ब्रेक तक सिंधु से सिर्फ तीन अंक पीछे थीं। फिर सिंधु ने अगले 13 में से 10 अंक जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।

वूमंस डबल्स में त्रिषा-गायत्री जीतीं

वूमंस डबल्स में त्रिषा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने स्पेन के पाउला लोपेज और एल रोड्रिगेज को 21-9, 21-13 से हराया। मेंस डबल्स में हरिहरन अम्साकरुणन और एमआर अर्जुन ने आयरलैंड के स्कॉट गिल्डिया और पॉल रेनॉल्ड्स को हराया। भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 21-16 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी 6-4 से आगे थी, तभी आयरलैंड की जोड़ी ने चोट की वजह से मैच से हटने का फैसला किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App