नादौन पुलिस के हत्थे चढ़े नशे के पांच सौदागर
5.71 ग्राम चिट्टे के साथ जले हुए नोट, वजन तोलने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन और सिल्वर फॉयल भी जब्त
कार्यालय संवाददाता – नादौन
नादौन पुलिस ने नशे के पांच सौदागरों को रंगे हाथ पकडऩे में सफलता हासिल की है। इनमें से दो मुख्य सरगना भी पकड़ में आए हैं। इनके पास से 5.71 ग्राम चिट्टे सहित जले हुए नोट, भार तोलने की छोटी इलेक्ट्रानिक मशीन तथा सिल्वर रोल भी मौका से बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी नाजर सिंह की अगुवाई में पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तरकेड़ी गांव में संतोष भोला नामक युवक के घर में जाल बिछाकर रविवार देर रात दबिश दी, जहां पांचों आरोपी बैठ कर नशा कर रहे थे, परंतु पुलिस द्वारा बिछाए गए जाल में वह लोग फंस गए उन्हें भागने तक का मौका नहीं मिला।
मौका पर तालाशी के दौरान नशे की खेप सहित अन्य सामान पकड़ा गया। पुलिस ने मौका से संतोष भोला सहित संजीव जहाजी गांव बुढाणा, विशाल पटियाल निवासी गांव बाड़ी रंगस, अमित कालिया निवासी गांव जंदली राजपूता तथा साहिल शर्मा निवासी गांव तरकेड़ी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी नाजर सिंह ने कहा कि उक्त मामले में गहन छानबीन जारी है। नादौन क्षेत्र में नशा तस्करों की कमर पूरी तरह से तोड़ी जाएगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
