शिमला-मंडी रूट के लिए भी दौडीं हमीरपुर डिपो की इलेक्ट्रिक बसें
35 नई इलेक्ट्रिक बसों से यात्रियों का सफर हुआ सुहाना; 180 किलोमीटर दौड़ेंगी बसें, वर्कशॉप में चार्जिंग प्वाइंट बढ़ाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी
कार्यालय संवाददाता-हमीरपुर
एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की इलेक्ट्रिक बसें शिमला और मंडी रूटों पर भी दनादन करेक दौड़ाई जा रही हैं। यात्री भी निगम की नई बसों में सफर को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। यही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी इलेक्ट्रिक बसें लगातार दौड़ रही हैं, ताकि यात्रियों को बेहतर बस सुविधा मिल सके। बता दें कि हमीरपुर डिपो को प्रदेश के मु यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हाल ही में 35 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दी थी। निगम की यह इलेक्ट्रिक बसें लोकल रूटों पर दनादन करेक दौड़ रही हैं। यात्री भी निगम की नई बसों में सफर को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। निगम की नई बसें यात्रियों से खचाखच भरकर रूटों पर दौड़ रही हैं। यही नहीं हमीरपुर डिपो ने इलेक्ट्रिक बसों को शिमला और मंडी रूटों पर भी भेजा शुरू कर दिया है, ताकि लांग रूटों पर भी यात्रियों को बेहतर बस सुविधा का लाभ मिल सके। निगम की इलेक्ट्रिक बसें एक बार चार्जिंग के उपरांत 180 किलोमीटर तक चलाई जा सकती हैं। इन बसों को चार्ज करने में डेढ़ से दो घंटे का समय लग रहा है।
ऐसे में निगम की वर्कशॉप में बसें चार्ज करने का दौर लगातार जारी है। निगम की वर्कशॉप में दिन भर 20 के करीब ही इलेक्ट्रिक बसें चार्ज हो पा रही हैं। क्योंकि वर्कशाप में दो ही चार्जिंग प्वाइंट हैं। इनमें एक समय में चार बसें ही चार्ज की जा सकती हैं। डिपो में तीन और चार्जिंग प्वाइंट लगाने का काम भी युद्धस्तर पर जारी है। इलेक्ट्रिक बसों को दिन-रात चार्ज किया जा रहा है, ताकि निगम की कोई भी बस बीच रास्ते हांफ न सके। यात्री भी लोकल रूटों पर नई इलेक्ट्रिक बसें चलने से काफी राहत की सांस ले रहे हैं। क्योंकि निगम की जेएनएनयूआरएम बसें काफी पुरानी हो चुकी हैं, जोकि अकसर बीच रास्ते हांफ रही थी। ऐसे में यात्रियों को कई बार खराब बस के चलते बीच रास्ते ही उतरना पड़ता था। इसके चलते यात्री भी निगम की बसों में बैठने से परहेज कर रहे थे। हालांकि नई इलेक्ट्रिक बसें आते ही निगम की बसों में यात्रियों की सं यां में भी इजाफा हुआ है। यात्री निगम की इलेक्ट्रिक बसों में सफर के लिए काफी उत्साहित देखे गए।
ड्राइवरों को भी दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण
हमीरपुर डिपो के ड्राइवरों को इलेक्ट्रिक बसें चलाने का प्रशिक्षण भी लगातार दिया जा रहा है, ताकि डिपो का हरेक ड्राइवर नई बसों को आराम से चला सकें। इलेक्ट्रिक बस कहां से ऑन होगी और कहां से बंद होगी के बारे में विस्तार से डिटेल दी जा रही है।
अधिकारी के बोल
एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि हमीरपुर जिला के सभी लोकल रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जा रहा है। इसके अलावा मंडी और शिमला रूट पर भी इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं, ताकि यात्री निगम की नई बसों में आरामदायक सफर का लुप्त उठा सकें।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
