परिवार रजिस्टर में एंट्री नहीं, तो भूल जाओ फेसिलिटी

By: Aug 18th, 2026 12:02 am

19 सितंबर तक मौका, इसके बाद प्रमाण पत्र, बीपीएल सुविधा और निगम की योजनाओं का लाभ लेने में परिवार रजिस्टर बनेगा सबसे बड़ा आधार

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
नगर निगम शिमला ने परिवार रजिस्टर बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। परिवार रजिस्टर बनाने को लेकर नगर निगम ने सोमवार को फिर से शिविर शुरू कर दिए हैं। सोमवार को सात वार्डों भराड़ी, रूड़दूभ_ा, कैथू, अनाडेल, समरहिल, टुटू और मज्याठ में शिविर का आयोजन किया। इन शिविरों में लोगों ने अपनी परिवार लिस्ट में त्रुटियां सही करवार्इं साथ ही कई लोगों ने अपना परिवार रजिस्टर भी दर्ज करवाया है। सुत्रों की माने तो करीब 20 नये परिवार नगर निगम के परिवार रजिस्टर में दर्ज हुए हैं। हालांकि पूरा आंकड़ा एक दिन बाद ही निकलेगा।

नगर निगम शिमला ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि 19 सितंबर तक सभी अपने परिवार रजिस्टर की खामियां दूर कर सकते हैं और नगर निगम के परिवार रजिस्टर में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में शहर के सभी लोग नगर निगम के परिवार रजिस्टर में शामिल हो। बता दें कि परिवार रजिस्टर लागू करने के बाद नगर निगम कई परिर्वतन भी करने वाला है। इसमें शहरवासियों को ऑनलाइन ही परिवार रजिस्टर की कॉपी मिल जाएगी। इसके अलावा नगर निगम के सभी प्रमाण पत्र अब उसी व्यक्ति को दिए जाएंगे जो नगर निगम के परिवार रजिस्टर में शामिल होगा। वहीं नगर निगम की जो भी स्कीमें लोक हित की आती हैं उसमें भी सिर्फ वही लोग शामिल होंगे जो नगर निगम के परिवार रजिस्टर में दर्ज होगा।

परिवार रजिस्टर में नाम होगा तो ही मिलेगा आशियाना

नगर निगम शिमला के बीपीएल कार्ड धारकों की भी जाचं परिवार रजिस्टर लागू होने के बाद होगी। इसमें उन्हें बाहर किया जाएगा जो नगर निगम के परिवार रजिस्टर में शामिल नहीं होगा। ऐसे में जिन भी परिवारों की परिवार लिस्ट नगर निगम में शामिल होगी उन्हें ही नगर निगम बीपीएल परिवारों के लिए बन रहे घरों को वितरित करेगा। साथ ही उन लोगों को ही बीपीएल कार्ड की सुविधा देगा। इसके अलावा नगर निगम अन्य लोगों को अब कोई भी सुविधा नहीं देने वाला है।

परिवार रजिस्टर लागू होने के बाद हम नगर निगम के के प्रशासनिक कार्य में कई बदलाव करने वाले हैं। यह नियम हम सख्ती से लागू करेंगे। हम शहरवासियों से आग्रह करते हैं कि 19 सितंबर तक परिवार रिजस्टर में अपने परिवार का नाम दर्ज करवा लें।
– डॉ. भूवन शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम शिमला


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App