पाक के पूर्व पीएम इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
इलाज के लिए अस्पताल किया जाएगा शिफ्ट
aपरिजनों से हर हफ्ते मुलाकात करवाने के भी आदेश
एजेंसियां— इस्लामाबाद
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई संस्थापक इमरान खान को मेडिकल जांच के लिए इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में शिफ्ट करने का निर्देश दिया है। साथ ही अदालत ने जेल में इमरान खान की उनके परिवार के सदस्यों के साथ हर हफ्ते मुलाकात सुनिश्चित कराने का भी आदेश दिया है। इमरान खान के स्वास्थ्य और अस्पताल में भर्ती कराने से संबंधित याचिका दायर की, जिस पर मंगलवार को जस्टिस शाहिद वाहिद की अगवाई वाली तीन जजों की बेंच ने विस्तार से सुनवाई की।
कोर्ट ने सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को पूर्व पीएम के मेडिकल चेकअप के लिए इस्लामाबाद के शिफा अस्पताल में शिफ्ट करने का निर्देश दिया है। बेंच के सदस्य जस्टिस नईम अख्तर अफगान और जस्टिस इश्तियाक इब्राहिम की सहमति से सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए। अदालत के निर्देशानुसार इमरान खान को कुछ ही दिनों के अंदर इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया जाएगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
